Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana 2027: Benefits, Eligibility & Details: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना

Governmentdailyjobs
2


Last update On: 17 November 2026

Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana 2027 benefits and government welfare scheme

मित्रो, आपको बता दें कि कोविड-19 महामारी और देशव्यापी लॉकडाउन के कारण गरीब परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKY) की शुरुआत की है। 26 मार्च 2020 को वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस महत्वपूर्ण राहत पैकेज की घोषणा की थी। योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार ने कुल 1.70 लाख करोड़ रुपये की विशाल धनराशि आवंटित की है, जिसका लाभ लगभग 80 करोड़ गरीब लाभार्थियों (देश की लगभग दो-तिहाई आबादी) को दिया जाएगा।


PM KISAN SCHEME: पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2026: ₹6000 की पूरी जानकारी, पात्रता, eKYC, स्टेटस व ऑनलाइन आवेदन



इस योजना के तहत मुफ्त अनाज (प्रति व्यक्ति 5 किलो गेहूं/चावल अतिरिक्त + 1 किलो दाल), महिलाओं के जनधन खातों में नकद सहायता, किसानों को पीएम-किसान की अग्रिम किस्त, स्वास्थ्य कर्मियों का बीमा कवर, उज्ज्वला के तहत मुफ्त सिलेंडर समेत कई महत्वपूर्ण लाभ शामिल हैं। यदि आप भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से जुड़ी पूरी जानकारी, लाभ, पात्रता और अपडेट जानना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।




प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKY) क्या है? पूरी जानकारी

कोरोना वायरस महामारी और देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान गरीब व जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक और खाद्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 26 मार्च 2020 को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana) की शुरुआत की गई थी। केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस राहत पैकेज की घोषणा करते हुए इसके सफल कार्यान्वयन के लिए 1.70 लाख करोड़ रुपये की भारी-भरकम धनराशि आवंटित की थी। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत देश के लगभग 80 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त राशन, जनधन खाते में आर्थिक सहायता, मुफ्त उज्ज्वला गैस सिलेंडर और स्वास्थ्य कर्मियों को बीमा कवर जैसे कई महत्वपूर्ण लाभ प्रदान किए जाते हैं। यदि आप भी इस सरकारी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं और इसकी पात्रता, लाभ व आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।






PMGKY Table of Contents

 

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना


o    गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत स्थानांतरित धनराशि (Transfer Amount)
o    पीएम गरीब कल्याण योजना की स्थिति
§  मुख्य तथ्य प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना
§  प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का उद्देश्य
o    प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना
o    प्रधानमंत्री गरीब कल्याण की कुछ अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं
§  चिकित्सक एवं अन्य मेडिकल स्टाफ बीमा योजना
§  प्रधानमंत्री गरीब कल्याण दिव्यांग पेंशन योजना
§  स्वयं सेवा समूह के लिए दीनदयाल योजना
§  एलपीजी बीपीएल गैस योजना
§  3 माह का ईपीएफ देगी सरकार
§  योजना की मुख्य बातें
o    प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की कुछ मुख्य विशेष बातें
§  प्रधानमंत्री राशन सब्सिडी योजना के लाभ
o    प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में पंजीकरण कैसे करे ?
§  Important Download





क्या है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना?

विश्व के साथ ही हमारे देश में कोरोना  वायरस (कोविड 19) के चलते  पीएम मोदी द्वारा पूरी देश में 21 +19 दिन की तालाबंदी की घोषणा  करने के बाद लोगों को अगले 21+19  दिनों के लिए अपने घरों के अंदर रहने के लिए मजबूर करने के बाद यह निर्णय लिया है, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने देश भर में 80 करोड़ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य सुरक्षा योजना को मंजूरी दी है, इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा सभी राशन कार्ड धारकों को 3 माह तक मौजूदा राशन के मुकाबले 2 गुना राशन दिया जाएगा, यह अतिरिक्त दिए जाने वाला अनाज अथवा राशन बिल्कुल मुफ्त में दिया जाएगा इसके साथ ही साथ देशवासियों में प्रोटीन की मात्रा की सुनिश्चित करने के लिए 1 किलो दाल भी हर महीने दी जाएगी, स्रोतों के मुताबिक गेहूं 2 रुपए प्रति किलो तथा चावल 3 रुपए प्रति किलो दिया जाएगा ।






जाने, गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत स्थानांतरित धनराशि (Transfer Amount) 

देश के वित्त मंत्रालय ने बताया कि पीएमजीकेवाई योजना अंतर्गत लाभार्थियों के खाते में सीमित समय सीमा के अंतर्गत धनराशि वितरित की जा रही है, अभी तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत डिजिटल पेमेंट के माध्यम से जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, पीएम किसान योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान किए जा रहे हैं,  केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 28,256 करोड़ रुपये की धनराशि लाभार्थियों को प्रदान की जानी है, इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा 3 किस्तों में या कहें कि माह अप्रैल, मई और जून लाभार्थी के खातों में धनराशि वितरित की जानी है, हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा माह अप्रैल में पहली किस्त जारी की गई है, उज्जवला योजना के करीब 7.15 करोड़ लाभार्थियों के खाते में 5,606 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए हैं। 


जाने पीएम गरीब कल्याण योजना की स्थिति क्या है?

1- गरीब कल्याण योजना को सफल कार्यान्वित करते हुए विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा योजना के लाभ केंद्र सरकार की सहायता से लाभार्थियों तक पहुंचाये जा रहे हैं, योजना के अंतर्गत दिनांक 5 अप्रैल 2020 तक केंद्र सरकार द्वारा 80 किसानों के खातों में पीएम किसान योजना के अंतर्गत रुपए 2000 की धनराशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से वितरित की गई है, यह धनराशि कुल 1600 लाख करोड़ रुपए है।

2- इसके साथ ही में कोरोना वायरस की आपदा से लड़ने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भी 27.5 लाख रुपये MNREGA मजदूरों के खाते में मजदूर भत्ता योजना के अंतर्गत 611 करोड रुपए की धनराशि वितरित की गई है।






जाने क्या हैं मुख्य तथ्य प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना?


योजना का नाम
प्रधानमंत्री राशन सब्सिडी योजना
इनके द्वारा शुरू की गयी
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा
लाभार्थी
देश 80 करोड़ लाभार्थी
उद्देश्य
गरीब लोगो को राशन पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी

 



क्या हैं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का उद्देश्य?

हमारे देश में बहुत से ऐसे लोग है जो आर्थिक रूप से कमज़ोर है और मेहनत मज़दूरी से अपना जीवन यापन कर रहे है मगर कोरोना वायरस के कहर की वजह से सम्पूर्ण देश में 21+19 दिन का लॉक डाउन चल रहा है जिससे गरीब लोग अपने काम पर नहीं जापा रहे हैं और उन्हें खाने पीने आदि में दिक्कत हो रही है इस समस्या को देखते हुए प्रधानमंत्री जी ने इस पीएम राशन सब्सिडी योजना का ऐलान किया है, इस योजना की सहायता से देश के गरीब लोग सब्सिडी पर हर महीने 7 किलो राशन प्राप्त कर सकते है,  इस योजना के  ज़रिये देश के गरीब लोग लॉक डाउन के दिनों में घर बैठे अच्छे से जीवन यापन कर सकेंगे।





क्या है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना?

आपको बताने की जरूरत नहीं है कि हमारे देश भारत में 21 +19 दिन का लॉक
डाउन लगा हुआ है, इस समय गरीब लोग खाने के लिए राशन को लेकर बड़े चिंतित है इसलिए सरकार ने इस योजना के ज़रिये  देश के गरीबो को अन्न और धन दोनों  के माध्यम से  सहायता प्रदान करने की योजना बनाई है, इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार देश के गरीब लोगो को आर्थिक रूप से मदद सीधे लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से धनराशि  पहुंचा रही है, इसी  के चलते  हमारे देश की वित् मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने 26 मार्च 2020 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों की बात की और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के साथ साथ कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की हैं।




क्या है चिकित्सक एवं अन्य मेडिकल स्टाफ बीमा योजना?

सरकार की इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत सभी कार्यकर्ताओं जैसे डॉक्टर नर्स मेडिकल स्टाफ आशा वर्कर्स व अन्य सभी स्टाफ को सरकार की तरफ से रु 50 लाख तक का बीमा उपलब्ध कराया जाएगा, इस योजना को आरंभ करने का उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र में कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं को सुरक्षा प्रदान करना है, तथा साथ ही साथ उन्हें करोना वायरस से लड़ रहे मरीजों की अच्छी देखभाल करने के लिए प्रेरित करना है।


क्या है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण दिव्यांग पेंशन योजना?

हमारे देश की बित्त मंत्री माननीय श्रीमती निर्मला सीतारमण ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि देश में चल रहे हालातों के मद्देनजर सरकार द्वारा देश के बुजुर्गों एवं  दिव्यांगों के लिए आने वाले 3 महीनों तक रु 1000/- की अतिरिक्त पेंशन प्रदान की जाएगी तथा यह लाभ डीबीटी जो कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से दी जाएगी, इस योजना के अंतर्गत लगभग तीन करोड़ लाभार्थी शामिल होंगे।


क्या है स्वयं सेवा समूह के लिए दीनदयाल योजना? जाने -

हमारी भारत सरकार द्वारा दीनदयाल योजना के अंतर्गत संशोधन करते हुए अब महिला स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत कार्यरत महिलाओं को ₹20 लाख तक का लोन उपलब्ध कराएगा कराया जाएगा, यह धनराशि पहले रुपए 10 लाख तक सीमित थी साथ ही साथ सरकार द्वारा आने वाले 3 माह तक सभी महिलाओं जिनके खाते जनधन के अंतर्गत खुले हुए हैं उन्हें अगले 3 माह तक रु 500/- की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।





एलपीजी बीपीएल गैस योजना के बारे में क्या है नई सूचना?

देश में करोना वायरस की आपदा को मद्देनजर रखते हुए सरकार द्वारा हाल ही में 21 +19 दिन का लॉक डाउन करने का निर्णय लिया गया था परंतु साथ ही साथ गरीबों की स्थिति को देखते हुए भारत सरकार द्वारा आने वाले 3 माह तक सभी बीपीएल परिवारों को तीन एलपीजी गैस सिलेंडर बिल्कुल मुफ्त प्रदान किए जाएंगे, इस योजना के अंतर्गत लगभग 8.3 करोड़ लाभार्थी शामिल होंगे।




कैसे सरकार देगी 3 माह का ईपीएफ?

देश में संकट काल के दौरान, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा यह भी एक घोषणा की गई है कि आने वाले 3 माह तक भारत सरकार द्वारा इपीएफ कंट्रीब्यूशन केंद्र सरकार द्वारा किया जाएगा अर्थात केंद्र सरकार द्वारा 24 फ़ीसदी कंट्रीब्यूशन कर्मचारियों के EPF खाते में किया जाएगा इसका लाभ उन सभी कंपनियों को मिलेगा जिनमें 100 या उससे अधिक कर्मचारी कार्य करते हैं तथा कर्मचारियों का वेतन कम से कम ₹15000 है।


आओ जाने योजना की मुख्य बातें -

1. देश के जो लोग चिकत्सा क्षेत्र से जुडी हुए है और कोरोना वायरस के खिलाफ अपनी जान की बाजी लगा रहे है उन्हें केंद्र सरकार द्वारा 50 लाख रूपये तक का जीवन बीमा प्रदान किया जायेगा।

2. देश की वित् मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने इस योजना के अंतर्गत देश के किसानों, मनरेगा मजदूर, गरीब विधवा, गरीब दिव्यांग और गरीब पेंशनधारक, जनधन योजना, उज्जवला के लाभार्थी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, संगठित क्षेत्र के कर्मचारी और निर्माण में काम कर रहे लोगों के लिए एलान किया है।

3. बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं को दो किस्तों में तीन महीने तक 1000   रुपये अतिरिक्त दिए जायेगे, इससे तीन करोड़ लोगों को लाभ प्रदान  किया जायेगा।

4. उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को तीन महीने तक मुफ्त सिलेंडर दिए जाएंगे। जिसमे देश के  लगभग 8  करोड़ लाभार्थियों को फायदा होगा।

5. प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत देश की महिला जनधन खाता धारकों को 3 महीने तक 500 रुपये प्रति माह  की राशि प्रदान  की  जाएगी, इससे लगभग 20  करोड़ महिलाओं को लाभ दिया जायेगा 




क्या हैं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की कुछ मुख्य विशेष बातें –


योजना का लाभ
राशि / लाभ
राशन कार्डधारक (80 करोड़ लोग)
अतिरिक्त रूप से 5 किलो राशन मुफ्त
कोरोना योद्धा (डॉक्टर, नर्स, स्टाफ)
रुपये 50 लाख का बीमा
किसान (पीएम किसान योजना में पंजीकृत)
2000/ – (अप्रैल प्रथम सप्ताह में)
जन धन खाताधारक (महिला)
500/ – अगले तीन महीने
विधुर, गरीब नागरिक, विकलांग, वरिष्ठ नागरिक
1000/ – (अगले तीन महीने के लिए)
उज्जवला योजना
अगले 3 महीने तक सिलेंडर फ्री
स्वयं सहायता समूहों
10 लाख अतिरिक्त ऋण मिलेगा
निर्माण मजदूर
उनके लिए 31000 Cr Fund का उपयोग किया जाएगा
ईपीएफ (EPF)
अगले तीन महीने के लिए सरकार द्वारा 24% (12% + 12%) का भुगतान किया जाएगा


 

Aadhaar Card Update: Easy Steps to Correct Details on UIDAI Aadhaar



आओ जाने क्या है प्रधानमंत्री राशन सब्सिडी योजना के लाभ?

1. इस योजना का लाभ देश के सभी  राशन कार्ड धारक लाभ उठा सकते है।

2. इस योजना के तहत देश के 80 करोड़ लाभार्थियों को राशन सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

3. देश के गरीब लोगो को 3 महीने तक गेहू  2 रूपये प्रतिकिलो और चावल 3 रूपये प्रतिकिलो की दर से राशन, राशन की दुकानों पर  दिया जायेगा।

4. प्रधानमंत्री राशन सब्सिडी योजना के अंतर्गत देश के 80 करोड़ लाभार्थियों को 3 महीने तक 7 किलो राशन सरकार द्वारा प्रदान  किया जायेगा।

 



प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में पंजीकरण कैसे करे ?

Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana Registration    

हमारे देश के जो गरीब लोग इस योजना के अंतर्गत सब्सिडी पर राशन सरकार से प्राप्त करना चाहते है तो उन्हें नीचे दिए गए दिशा निर्देशों को पढ़ना होगा, प्रधानमंत्री राशन सब्सिडी योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए कोई पंजीकरण की प्रक्रिया नहीं है, देश के जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना के अंतर्गत 2 रूपये प्रतिकिलो की दर से गेहू और 3 रूपये प्रतिकिलो की दर से चावल प्राप्त करना चाहते है तो वह राशन की दुकान पर जाकर अपने राशन कार्ड के ज़रिये प्राप्त कर सकते है, सब्सिडी पर राशन लेकर देश के गरीब लोग अपना जीवन यापन कर सकते है, आओ मिलकर इस कोरोना महामारी का मुकावला करें, घर पर और केवल घर पर ही रहें, शारीरिक दूरियाँ बढ़ाएं, सामाजिक दूरियाँ घटाएँ, लोक डाउन का पालन करें। स्वस्थ रहें, देश बचाएं!!!       




Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana website

 



निष्कर्ष: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKY) वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन के दौरान गरीब परिवारों को तत्काल राहत देने के लिए शुरू की गई थी। ₹1.70 लाख करोड़ के इस पैकेज के तहत मुफ्त अनाज, नकद सहायता, स्वास्थ्य कर्मियों का बीमा, उज्ज्वला सिलेंडर और किसानों को अग्रिम सहायता जैसे कई महत्वपूर्ण लाभ दिए गए थे। आज की तारीख में मूल पैकेज के अधिकांश अस्थायी घटक समाप्त हो चुके हैं, लेकिन इसकी सबसे बड़ी और सफल कड़ी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) अब भी सक्रिय है। सरकार ने इसे 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2028 तक पांच वर्षों के लिए बढ़ा दिया है। लगभग 81.35 करोड़ लाभार्थियों को हर महीने मुफ्त खाद्यान्न (AAY परिवार को 35 किलो और PHH को प्रति व्यक्ति 5 किलो) दिया जा रहा है। यह योजना विश्व की सबसे बड़ी खाद्य सुरक्षा योजनाओं में से एक बन चुकी है और गरीबों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।


यदि आप इस योजना या संबंधित सरकारी योजनाओं से जुड़ी नवीनतम जानकारी चाहते हैं तो नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट और विश्वसनीय स्रोतों की जांच करते रहें।



6000 साल पुराने कंकालों की खोज: 6000-Year-Old Skeletons Unearthed



प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर (FAQs)

1. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना क्या है?
यह कोविड-19 महामारी के दौरान 26 मार्च 2020 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घोषित ₹1.70 लाख करोड़ का राहत पैकेज था, जिसका उद्देश्य गरीबों को खाद्य और वित्तीय सहायता देना था।


2. योजना की घोषणा कब हुई थी?
26 मार्च 2020 को।


3. योजना का कुल बजट कितना था?
₹1.70 लाख करोड़।


4. योजना का मुख्य लाभार्थी कितने लोग थे?
लगभग 80 करोड़ गरीब नागरिक (देश की करीब दो-तिहाई आबादी)।


5. मुफ्त अनाज के तहत क्या मिलता था?
प्रति व्यक्ति अतिरिक्त 5 किलो गेहूं/चावल और प्रति परिवार 1 किलो दाल (शुरुआत में तीन महीने के लिए)।


6. क्या PMGKAY अभी भी चालू है?
हां। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2028 तक पांच वर्षों के लिए बढ़ाई गई है और वर्तमान में सक्रिय है।


7. वर्तमान में PMGKAY के तहत कितने लाभार्थी हैं?
लगभग 81.35 करोड़ NFSA लाभार्थी।


8. आजकल मुफ्त राशन कितना मिलता है?
AAY परिवार को 35 किलो प्रति माह और प्राथमिकता वाले परिवार (PHH) को प्रति व्यक्ति 5 किलो खाद्यान्न मुफ्त।


9. महिलाओं को क्या लाभ मिला था?
लगभग 20 करोड़ जनधन खाताधारक महिलाओं को तीन महीने तक ₹500 प्रति माह की नकद सहायता दी गई थी।


10. किसानों को क्या फायदा हुआ?
PM-KISAN के तहत पहली किस्त ₹2000 अग्रिम रूप से अप्रैल 2020 में दी गई थी।


11. स्वास्थ्य कर्मियों के लिए क्या प्रावधान था?
कोविड से लड़ने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के लिए ₹50 लाख का बीमा कवर।


12. उज्ज्वला योजना के तहत क्या मिला?
लाखों गरीब परिवारों को सीमित अवधि के लिए मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिए गए थे।


13. क्या योजना के लिए अलग से आवेदन करना पड़ता था?
नहीं। ज्यादातर लाभ मौजूदा राशन कार्ड, जनधन खाता, PM-KISAN आदि के माध्यम से स्वतः दिए गए थे।


14. One Nation One Ration Card का क्या महत्व है?
इससे प्रवासी मजदूर किसी भी राज्य में अपना राशन ले सकते हैं। यह सुविधा PMGKAY लाभार्थियों के लिए सक्रिय है।


15. योजना का पैसा कहां से आया?
केंद्र सरकार द्वारा पूरी तरह वित्त पोषित।


16. क्या 2020 वाला पूरा पैकेज अभी भी चल रहा है?
नहीं। नकद सहायता, सीमित अवधि का बीमा और मुफ्त सिलेंडर जैसे घटक समाप्त हो चुके हैं। केवल मुफ्त अनाज वाला हिस्सा (PMGKAY) जारी है।


17. लाभ की स्थिति कैसे चेक करें?
अपने राज्य के राशन कार्ड पोर्टल, NFSA पोर्टल या नजदीकी राशन दुकान से जांच कर सकते हैं।

18. योजना का उद्देश्य क्या था?
लॉकडाउन के दौरान गरीब परिवारों को भूख और आर्थिक संकट से बचाना।


19. PMGKAY कब तक चलेगी?
वर्तमान विस्तार के अनुसार 31 दिसंबर 2028 तक।


20. योजना की सफलता क्या रही?
करोड़ों गरीब परिवारों तक राहत पहुंची, खाद्य सुरक्षा मजबूत हुई और विश्व स्तर पर इसकी सराहना हुई। वर्तमान में भी यह विश्व की सबसे बड़ी खाद्य सुरक्षा योजनाओं में से एक है।



अस्वीकरण (Disclaimer)

यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और शैक्षिक उद्देश्य के लिए तैयार किया गया है। इसमें दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों, सरकारी प्रेस रिलीज और आधिकारिक घोषणाओं पर आधारित है। योजनाओं के नियम, लाभ, पात्रता और समय-सीमा समय-समय पर बदल सकते हैं। किसी भी लाभ का दावा करने या आवेदन करने से पहले संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट, राज्य सरकार के पोर्टल या अधिकृत कार्यालय से नवीनतम और सटीक जानकारी अवश्य जांच लें। लेखक या प्रकाशक किसी भी प्रकार की वित्तीय, कानूनी या अन्य हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। सरकारी योजनाओं की आधिकारिक जानकारी के लिए हमेशा dfpd.gov.in, pib.gov.in या संबंधित मंत्रालय की वेबसाइट देखें।

https://holi.governmentdailyjobs.com/2020/04/Pradhan-Mantri-Garib-Kalyan-Yojana-2020.html


👉 Follow us for fastest updates:

Pinterest, LinkedIn, Facebook, Telegram, Instagram, Facebook Page



  • Newer

    Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana 2027: Benefits, Eligibility & Details: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना

Post a Comment

2 Comments

  1. आपका यह पोस्ट पढ़ने के बाद मुझे लगता है, सभी जानकारी अपकर इस पोस्ट में नही उपलब्ध हो गयी. धन्यवाद. https://govtjobsvacancy.in/pmgky-pradhanmantri-ration-subsidy-yojana/

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपका यह पोस्ट पढ़ने के बाद मुझे लगता है, सभी जानकारी अपके इस पोस्ट में ही उपलब्ध हो गयी. धन्यवाद. https://govtjobsvacancy.in/pmgky-pradhanmantri-ration-subsidy-yojana/

      Delete
Post a Comment
3/related/default