Last Update On: 16 November 2026
आयुष्मान भारत-जन आरोग्य योजना लिस्ट (Ayushman Bharat-Jan Arogya List) और आयुष्मान भारत योजना लाभार्थी सूची चेक करने का सबसे आसान तरीका जानने के लिए आप सही जगह पर हैं। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के तहत पात्र परिवारों को हर साल ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज मिलता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आयुष्मान भारत योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें, योजना के लाभ क्या हैं, पात्रता कैसे चेक करें और ऑनलाइन आवेदन कैसे करें। आधिकारिक पोर्टल beneficiary.nha.gov.in पर मोबाइल नंबर और आधार से कुछ ही मिनटों में अपनी स्थिति जान सकते हैं। 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिकों को भी अब इस योजना का लाभ मिल रहा है। पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
माइक्रोप्लास्टिक क्या है और यह सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाता है? सच्चाई जानें: Video
Ayushman Bharat Yojana (PM-JAY) Eligibility, Beneficiary List & ₹5 Lakh Health Card Apply Online
भाइयो आज हम आपको आयुष्मान भारत
पंजीकरण, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान भारत पात्रता के
बारे में यहाँ जानकारी दे रहे हैं। यहाँ पर आप आयुष्मान भारत लिस्ट के
बारे में तथा आयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट की पूर्ण जानकारी
प्राप्त करेंगे। हमने आपके लिए आयुष्मान भारत कार्ड डाउनलोड की प्रक्रिया एव
आयुष्मान
भारत योजना विवरण की पूर्ण सूचना समाहित की है।
मित्रो आप यहाँ पर आयुष्मान भारत गाइडलाइन्स पी.एफ.डी. तथा आयुष्मान
भारत योजना लिस्ट 2020 की
सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे।
Ayushman Bharat Registration
मित्रो, आयुष्मान भारत योजना की घोषणा 1 फ़रवरी 2018
को की गयी, इस लेख में हम आपको बतायेंगे की आपको
आयुष्मान भारत योजना (ABY) के लिये आवेदन कैसे करना है, और आयुष्मान भारत योजना लिस्ट Latest में अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं, ये योजना भारत
सरकार की एक स्वास्थ्य योजना है, इसकी घोषणा पूर्व वित्त
मंत्री अरुण जेटली ने की थी, इसका उद्देश्य ये था कि जितने
भी देश मे बी.पी.एल. कार्ड धारक हैं।
साम्राज्ञी कैथरीन द ग्रेट की पूरी कहानी | प्रेमी, सत्ता और रूसी साम्राज्य की महान
महारानी
Ayushman Bharat Scheme Details
आयुष्मान
भारत योजना के तहत मुफ्त में इलाज कराया जाये तथा हर परिवार को सालाना रुपए 5
लाख तक के इलाज की सहायता दी जाएगी, याद रखें कि
इसमे आपको पैसे नही मिलेंगे बस आपका एक कार्ड बनेगा जिसमे 1 साल
में आपका या आपके परिवार का 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा होगा, भारत में 10 करोड़ बी.पी.एल. कार्ड धारक परिवार
इसका लाभ उठा पाएंगे अर्थात 40 या 50 करोड़
करोड़ लोग इस योजना का लाभ उठा पाएंगे, इस योजना के अंतर्गत
सिर्फ बी.पी.एल कार्ड धारक के लोगों को ही रखा गया था। यदि आप भी इस श्रेणी में आते
हैं तो इसका लाभ उठाएँ।
|
Contents 1. आयुष्मान भारत योजना
लिस्ट 2. Ayushman Bharat-Jan Arogya के लाभ 3. आयुष्मान योजना की
विशेषताएं 4. आयुष्मान भारत योजना
में लाभार्थियों की पात्रता (ग्रामीण क्षेत्र के लिए ) 5. शहरी क्षेत्रों के
लिए ABY पात्रता 6. ABY में अस्पताल में
भर्ती की प्रक्रिया 7. आयुष्मान भारत योजना की
लिस्ट Latest में नाम कैसे चेक करें 8. राशनकार्ड के नंबर
के जरिए अपना नाम चेक करें 9. आयुष्मान भारत
योजना लिस्ट Latest से जुड़े कुछ प्रश्न और उनके उत्तर |
जाने आयुष्मान भारत योजना लिस्ट Latest के बारे में
Ayushman Bharat List Current
साथियो, इस योजना के लागू होने के बाद इस योजना का नाम प्रधानमंत्री जन
आरोग्य योजना का भी नाम दिया गया, इस योजना में कागजी कार्यवाही बहुत ही कम है, इसमे
मरीज को कोई भी भुगतान नही करना पड़ता है, मरीज अपना इलाज
किसी भी अस्पताल में करा सकता है चाहे वो प्राइवेट हो या सरकारी व देश के किसी भी
अस्पताल में हो सकता है, बस आपके पास अपना आयुष्मान कार्ड
होना आवश्यक है, तथा मरीज किसी
भी राज्य में जाकर अपना इलाज करवा सकता है, 14 अप्रैल 2018 अम्बेडकर
जयंती को इस योजना की शुरुआत छतीसगढ़ से की गयी थी।
राजा हेनरी VIII: एक बेटे की जिद, 6 शादियां और खौफनाक इतिहास
Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana
आयुष्मान भारत योजना के लिए आवेदन
फार्म अपने ग्राम प्रधान के माध्यम से भरे जायेंगे, क्योंकि ये सरकार द्वारा 2011 जनगणना के अनुसार कम
आय वाले या गरीब वर्गो की सूची बनाई गयी है ये सरकार
द्वारा कम आय वाले लोगों के लिए योजना तैयार की गयी है, जिसका
आप लाभ ले सकते हैं।
|
योजना का नाम |
आयुष्मान भारत योजना |
|
किसने प्रारम्भ की |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी |
|
किसके द्वारा लागू की गयी |
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण |
|
घोषणा की तिथि |
फ़रवरी 2018 |
|
लागू होने की तिथि |
अप्रैल 2018 |
|
लाभार्थी के परिवारों की संख्या |
10 करोड़ |
|
प्रति परिवारों को लाभ |
5 लाख प्रतिवर्ष |
|
लाभार्थी |
भारत के गरीब वर्ग |
|
बजट |
2000
करोड़ |
|
वर्तमान स्थिति |
लागू |
आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के लाभ- Ayushman Bharat-Jan
Arogya
What services are offered under the Ayushman Bharat Scheme?
1. मानसिक रोगी का इलाज
2. बुजुर्ग रोगियों के लिए आपातकालीन चिकित्सा व सुविधा
3. प्रसूति के दौरान महिलाओं के लिए सारी सुविधाए व इलाज
4. दांतों की देखभाल
5. यदि किसी को कैंसर है तो 50,000 रूपये तक का इलाज हो सकता है
6. बच्चों के स्वास्थ्य की पूरी सुविधा
7. बुजुर्ग, बच्चे,
महिला के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान
8. प्रसूति के दौरान महिला को 9000 रूपये तक की छूट
9. नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं
10. टीवी के मरीजों का इलाज,
इसके लिए सरकार ने 600 करोड़ रूपये आवंटित किये हैं.
11. मरीज के भर्ती होने से पहले तथा डिस्चार्ज होने के बाद भी सरकार हे सारे खर्चे मुहेया कराएगी.
कबीर के प्रसिद्ध दोहे अर्थ सहित हिंदी में – Kabir Ke Dohe with Meaning
क्या हैं आयुष्मान योजना की विशेषताएं?
·
इस योजना के तहत सरकार प्रतिवर्ष इस योजना के
लाभार्थी को Rs. 50000 तक का मुफ्त में इलाज करवाएगी।
·
इस योजना के अंतर्गत जिला अस्पतालों में सारी सुविधाओं को
बढा दिया गया है।
·
चिकित्सा क्षेत्र को बढाने के लिए सरकार ने 24 मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की।
·
मरीजों के इलाज में कोई कमी ना रहे इसलिए सरकार ने 14,912 अस्पतालों को आयुष्मान भारत से जोड़ा।
·
सरकार की तरफ से 5
लाख आरोग्य केंद्र का निर्माण।
·
टीवी के मरीजों को हर महीने 500 रूपये मुहेया कराना।
·
इस योजना में 1354
पैकेज शामिल किये गये हैं, यानी की इसमे हर छोटी से छोटी बीमारी का इलाज व बड़ी से बड़ी इलाज दर्ज कराया
गया है।
आंकलन
Ayushman Bharat Hospital List
सरकारी एजेंसी एस.इ.सी.सी. के आकलन करने के माध्यम से सूचना
प्राप्त हुयी कि लोगों को अब मेडिकल इंश्योरेंस मिल रहा है एस.इ.सी.सी. के आंकड़ों
के हिसाब से ग्रामीण इलाकों की जनसँख्या को D1, D2, D3, D4,
D5 और D7 केटेगिरी के लोग आयुष्मान भारत
योजना में शामिल किये गये है तथा कुछ लोग इसका फाइदा उठा रहे हैं।
घरेलू उपचार (Desi Ilaj) – प्राकृतिक नुस्खों से स्वस्थ जीवन की राह
Ayushman Bharat Eligibility
क्या है आयुष्मान भारत योजना में ग्रामीण क्षेत्र के लिए लाभार्थियों की पात्रता?
आभायो (ABY) में ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों के लिये निम्नलिखित पात्रताएं हैं -
·
ग्रामीण क्षेत्र में कच्चा मकान होना चाहिए।
·
परिवार की मुखिया महिला होनी चाहिए।
·
परिवार में कोई ब्यक्ति विकलांग होना चाहिए।
·
परिवार में कोई वयस्क 16-59
वर्ग की आयु का नही होना चाहिए।
·
ब्यक्ति मजदूरी करता हो।
·
मासिक आय 10000 से कम होनी चाहिए।
·
असहाय।
·
भूमिहीन।
·
इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में ब्यक्ति बेघर, भीख मांगने वाला या बंधुआ मजदूरी कर रहा हो वो खुद ही आयुष्मान भारत योजना में
शामिल हो जायेगा।
क्या है आयुष्मान
भारत योजना में शहरी
क्षेत्रों के लिए ABY पात्रता के लिए लाभार्थियों
की पात्रता?
आयु भा यो (ABY) में शहरी क्षेत्रों के लाभार्थियों के लिये निम्नलिखित पात्रताएं हैं -
1. इसके लिए ब्यक्ति कूड़ा कचरा उठाता हो, फेरी वाला हो, मजदूर हो, गार्ड की नौकरी करने वाले, मोची, सफाई कर्मी, टेलर, ड्राईवर, दुकान में काम करने वाले, रिक्शा चलाने वाले, कुली का कम करने वाले, पेंटर, कंडक्टर, मिस्त्री, धोबी इत्यादि।
2. अथवा जिनकी मासिक आय रुपये 10,000 से कम हो इत्यादि लोग आयुष्मान भारत योजना में शामिल हो सकेंगे।
King Kong (2005) Full Movie Explained in Hindi, Tamil & Telugu
क्या हैं अस्पताल में भर्ती होने से पहले जरूरी दस्तावेज?
1.
आधार कार्ड।
2.
आय प्रमाण पत्र।
3.
राशन कार्ड।
4.
आयुष्मान कार्ड।
5.
जाति प्रमाण पत्र।
6.
ई-कार्ड ।
ABY में अस्पताल में भर्ती की प्रक्रिया
Will an ID card be given to beneficiaries of the Ayushman Bharat scheme (PMJAY)?
· सबसे पहले मरीज को अस्पताल जाकर आयुष्मान से जुड़े हुए
कर्मचारी से मिलना होगा।
· अपना एक पहचान पत्र आपको उन्हें दिखाना होगा ताकि वो आपकी
पुष्टि कर सके, पुष्टि होने के बाद आयुष्मान योजना का
कर्मचारी आपकी एक फोटो लेगा।
·
उसके पश्चात आपका रिश्ता अपने परिवार से क्या है ये आपको
बताना पड़ेगा।
·
इसके बाद आपका रिकॉर्ड सेव कर दिया जायेगा इसके बाद आपको
कर्मचारी द्वारा एक अस्थायी कार्ड दिया जायेगा।
·
आपका केस सत्यापन होने के बाद प्राधिकरण विभाग को सौंपा
जायेगा।
·
आपका केस मंजूर होने के बाद आपके रिकॉर्ड को गोल्डन रिकॉर्ड
के नाम से सेव कर दिया जायेगा।
·
इसके बाद कर्मचारी द्वारा आपको एक ई-कार्ड दिया जायेगा जिसके बाद अपना इलाज करा
सकते हो।
Fenugreek Benefits: मेथी के फायदे और नुकसान (Side Effects) - सबकुछ जानिए
कैसे चेक करें आयुष्मान भारत योजना की लिस्ट में अपना नाम? (2026 अपडेटेड गाइड)
मित्रो, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) की नई लिस्ट में अपना नाम चेक करना अब बहुत आसान हो गया है। घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से आप आसानी से पता कर सकते हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं।
यहाँ हम आपको दो आसान तरीके बता रहे हैं – आधिकारिक वेबसाइट और आयुष्मान ऐप के जरिए। दोनों तरीकों को ध्यान से फॉलो करें।
विषय सूची
1. वेबसाइट से आयुष्मान भारत लिस्ट में नाम कैसे चेक करें?
सबसे सुरक्षित और आधिकारिक तरीका beneficiary.nha.gov.in पोर्टल का है। नीचे स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया दी गई है:
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर में जाकर https://beneficiary.nha.gov.in/ खोलें।
स्टेप 2: Beneficiary ऑप्शन चुनें
होमपेज पर दाईं तरफ “Login as” सेक्शन में Beneficiary रेडियो बटन को चुनें। (Operator न चुनें)
स्टेप 3: मोबाइल नंबर डालें और OTP जनरेट करें
अपना 10 अंकों का सक्रिय मोबाइल नंबर डालें → Verify बटन पर क्लिक करें।
मोबाइल पर आए 6 अंकों के OTP को डालें, कैप्चा कोड भरें और Login पर क्लिक करें।
स्टेप 4: सर्च पेज पर डिटेल्स भरें
लॉगिन होने के बाद सर्च पेज खुलेगा। यहाँ निम्नलिखित जानकारी भरें:
- Scheme – PMJAY चुनें
- State – अपना राज्य चुनें
- District – अपना जिला चुनें
- Search By – इनमें से कोई एक चुनें:
- Aadhaar Number (सबसे सटीक तरीका)
- Family ID / Ration Card Number
- PMJAY ID
- Location (Rural/Urban)
स्टेप 5: सर्च करें और रिजल्ट देखें
जरूरी जानकारी भरने के बाद Search आइकन पर क्लिक करें।
अगर आपका नाम लिस्ट में है तो आपके परिवार के सभी सदस्यों के नाम, पिता का नाम और कार्ड स्टेटस (Approved / Identified / Not Generated) दिख जाएगा।
How to Improve Mental Health? 10 Best Tips | मानसिक स्वास्थ्य में
सुधार कैसे करें
2. आयुष्मान ऐप से नाम कैसे चेक करें?
मोबाइल यूजर्स के लिए आयुष्मान ऐप सबसे सुविधाजनक तरीका है।
स्टेप 1: ऐप डाउनलोड करें
Google Play Store से Ayushman App (डेवलपर: National Health Authority) डाउनलोड करें।
सीधा लिंक: यहाँ क्लिक करें
स्टेप 2: Beneficiary के रूप में लॉगिन करें
ऐप खोलें → Beneficiary चुनें → मोबाइल नंबर डालें → OTP से वेरिफाई करें।
स्टेप 3: नाम सर्च करें
लॉगिन के बाद Search ऑप्शन में जाएँ। आधार नंबर, फैमिली ID या लोकेशन से अपना नाम सर्च करें।
नाम मिलने पर परिवार के सदस्यों की पूरी डिटेल और कार्ड स्टेटस दिखेगा।
नाम चेक करने के लिए जरूरी जानकारी
- सक्रिय मोबाइल नंबर (OTP के लिए)
- आधार नंबर (सबसे अच्छा विकल्प)
- राशन कार्ड / फैमिली ID नंबर
- PMJAY ID (अगर पहले से हो)
अगर नाम लिस्ट में नहीं मिला तो क्या करें?
- विभिन्न विकल्पों (आधार, फैमिली ID, लोकेशन) से दोबारा सर्च करें।
- नाम की स्पेलिंग राशन कार्ड के अनुसार चेक करें।
- नजदीकी CSC सेंटर या आयुष्मान मित्र हेल्पडेस्क पर जाकर पूछताछ करें।
- हेल्पलाइन नंबर: 14555 या 1800-111-565 पर कॉल करें।
नोट: अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं है तो आप इस योजना के लाभार्थी नहीं हैं। कुछ राज्य अपनी अतिरिक्त श्रेणियाँ जोड़ते हैं, इसलिए राज्य पोर्टल भी चेक कर सकते हैं।
Disneyland from Above: Helicopter Flyover & Aerial Photos
राशनकार्ड के नंबर के जरिए अपना नाम चेक करें-
साथियो, आयुष्मान
भारत योजना में नाम चेक करने के लिये आप राशन कार्ड नंबर का भी उपयोग कर सकते हैं, राशन कार्ड विकल्प का चुनाव करने के बाद
राशनकार्ड नंबर भरने के लिए खाली स्थान जगह दिखने लगेंगी, इस स्थान को भरकर नीचे Search के बटन को क्लिक करने के बाद आपका नाम
सर्च रिजल्ट में दिखाई देने लगेगा, आप इसे Search By Mobile Number विकल्प के जरिए भी नाम कन्फर्म किया जा
सकता है।
निष्कर्ष
आयुष्मान भारत योजना की लिस्ट में अपना नाम चेक करना अब घर बैठे ही संभव है। ऊपर बताए गए दोनों तरीकों (वेबसाइट और ऐप) में से कोई भी चुनकर आप आसानी से पता कर सकते हैं कि आप योजना के लाभार्थी हैं या नहीं।
नाम मिलने पर जल्द से जल्द e-KYC पूरा करके अपना आयुष्मान कार्ड बना लें ताकि जरूरत पड़ने पर ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल सके।
आधिकारिक लिंक:
वेबसाइट: https://beneficiary.nha.gov.in/
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. आयुष्मान भारत लिस्ट में नाम कैसे चेक
करें?
beneficiary.nha.gov.in पोर्टल या
आधिकारिक आयुष्मान ऐप से मोबाइल नंबर और OTP के जरिए
आसानी से चेक कर सकते हैं।
Q2. क्या बिना आधार नंबर के नाम चेक कर सकते
हैं?
हाँ, फैमिली ID / राशन कार्ड
नंबर या लोकेशन के आधार पर भी सर्च किया जा सकता है।
Q3. नाम मिलने के बाद आयुष्मान कार्ड कैसे
बनाएँ?
नाम मिलने के बाद ऐप या पोर्टल से ही e-KYC पूरा करके
डिजिटल आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। फिजिकल कार्ड CSC या
सूचीबद्ध अस्पताल से मिल जाता है।
Q4. क्या 70 वर्ष से
ऊपर के बुजुर्गों को भी नाम चेक करना पड़ता है?
70 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिक अब आयुष्मान
वय वंदना के तहत पात्र हैं। वे भी इसी पोर्टल/ऐप से अपना नाम चेक और कार्ड बना
सकते हैं।
Q5. पुरानी वेबसाइट mera.pmjay.gov.in
काम करती
है?
नहीं, अब मुख्य आधिकारिक पोर्टल
beneficiary.nha.gov.in है।
Q6: आयुष्मान
भारत की शुरुआत कब हुयी व इसकी घोषणा कब हुयी?
Ans: आयुष्मान
भारत की शुरुआत अप्रैल 2018 में हुयी तथा इसकी घोषणा फ़रवरी
2018 को हुयी थी, इसकी घोषणा पूर्व वित्त मंत्री
अरुण जेटली ने की थी।
Q7: आयुष्मान
योजना का लाभ कौन सी आयु के वर्ग ले सकते हैं?
Ans: इस योजना
का लाभ बच्चे से बूढ़े तक आयु के लोग ले सकते हैं।
Q8: आयुष्मान भारत योजना कितने वर्षों के
लिए है?
Ans: अभी
योजना के लिए कोई भी समय निश्चित नही किया गया है।
Q9: आयुष्मान भारत योजना में अपने परिवार
की पात्रता जानने के लिए क्या करें?
Ans: आप अपने
नजदीकी सीएससी सेन्टर जाकर पता कर सकते हैं व अपने साथ परिवार के राशन कार्ड पैन
कार्ड या आधार कार्ड ले जाएँ।
Q10: आयुष्मान योजना में आवेदन करने
के लिए क्या करें?
Ans: इस योजना
के लिए कोई आवेदन नही किया जायेगा ये योजना 2011 की
जनगणना के आधार पर है जिसकी आर्थिक स्थिति ठीक न हो व अनुसूचित जाती या जनजाति के
आंकड़ों में होगा।
Q11: क्या आयुष्मान योजना में कोई
अपना नाम खुद जोड़ सकता है?
Ans: नही कोई
भी ब्यक्ति अपना नाम स्वयं नही जोड़ सकता है ये सूची 2011 की
जनगणना के अनुसार बनती है जो सरकार द्वारा लाभार्थियों की सूची तय करती है।
Q12: योजना के लिए गोल्ड कार्ड क्या
महत्व है?
Ans: योजना में
कार्ड का महत्व-
आपको बार
बार किसी दस्तावेजों या कागजी प्रक्रियाओ से नही गुजरना पड़ता। आप अपना इलाज देश
के किसी
भी प्राइवेट या सरकारी अस्पताल में करवा सकते हो।
Q13: अगर किसी
लाभार्थी का ई-कार्ड खो जाता है तो क्या करें?
Ans: अगर
लाभार्थी का ई-कार्ड खो गया है तो आप अपने सीएससी सेण्टर जाकर दूसरा कार्ड बना
सकते हैं, जहां आपने पहले भी बनाया हो वो इसके लिए आपसे सिर्फ नाम
मात्र के लिए कुछ शुल्क लेंगे।
Ayushman Bharat Yojana has proven to be a boon for the People
Looking for a Government Job?
👉 Check out the latest Govt Jobs updates and exam results here.
