पीएम किसान सम्मान निधि योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे चेक करें? PM Kisan Check Name in Hindi@2020 pmkisan.gov.in
पीएम किसान सम्मान निधि योजना लाभार्थी सूची 2020 में अपना नाम कैसे चेक करें? PM Kisan Samman Nidhi Yojana in Hindi, Name Check Status Online, New List, Check Account Amount Online @pmkisan.gov.in
This Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi is an initiative by the government of India in
which all farmers will get up to ₹6,000 per year as minimum income support. The
initiative was announced by Piyush Goyal during the 2019 Interim Union Budget
of India on 1 February 2019.
प्रधानमंत्री
किसान सम्मान निधि (PM Kisan) क्या है और इसकी शुरुआत कब हुयी ?
यह योजना भारत के किसानों की कृषि उपकरों, बीज, खाद आदि खरीदने में सहायता करती है
और इसका उद्देश्य देश के किसानो की आर्थिक मदद करना है, इस स्कीम के तहत देश के 14.5 करोड़ किसानों को हर साल 2-2 हजार रुपये की 3 किश्तें मिलती हैं। साल में हर
लाभार्थी किसान को 6 हजार रूपया सरकार द्वारा उनके बैंक
खातें में सीधे ट्रांसफर किये जातेहैं। 1 फरवरी 2019 को भारत के 2019 अन्तरिम केंद्रीय बजट के दौरान
पीयूष गोयल द्वारा इसकी पहली किश्त किसानों के खाते में भेजी
थी।
PM Kisan Samman Yojana
किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार ने किसानों के लिये मोबाईल एप्प लॉन्च किया है इस एप्प के माध्यम से सभी किसान इस योजना से आसानी से जुड़ सकते हैं। एप्प के माध्यम से किसान योजना के अंतर्गत कितनी किस्तें मिली हैं चेक कर सकते हैं , आधार कार्ड के अनुसार सही नाम परिवर्तित कर सकते हैं , नया पंजीकरण करवाया है तो पंजीकरण की स्थिति भी देख सकते है और योजना की पात्रता तथा हेल्पलाइन नंबर भी एप्प में उपलब्ध हैं पीएम किसान योजना के अंतर्गत किसानों को हर वर्ष 6000 रूपये की सालाना मदद दी जाती है जो हर चार माह के अंतराल में सीधे डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी किसान के बैंक खाता में ट्रांसफर की जाती है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana List 2020 Status लिंक
अगर किसी किसान भाई ने अभी तक PM KISAN योजना के लिए आवेदन नहीं किया है तो वे किसान भी इस एप्प के मध्यमा से नया आवेदन कर सकते हैं , इस एप्प के माध्यम से पीएम किसान योजना 2020 के लिए आवेदन करना काफी आसान है मोदी सरकार द्वारा मोबाईल एप्प के माध्यम से आवेदन करने की प्रक्रिया को बहुत ही आसान बना दिया गया है तो जिन किसान भाइयों ने अभी तक इस योजना के लिए पंजीकरण नहीं कराया है वे आज ही मोबाईल एप्प के माध्यम से या अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए पंजीकरण करायें और इस योजना का लाभ लें।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana List 2020 | PM kisan 2000
क्या है भारत में किसान सम्मान निधि योजना की स्थिति?
किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अपनी पंजीकरण तिथि को जानना बेहद आसान प्रक्रिया है। इस योजना के अंदर लगभग 15 करोड़ किसान अपना नामांकन दर्ज करा चुके हैं। जिसमें से 10 करोड से ज्यादा लाभार्थियों का नाम सूची पोर्टल पर सभी राज्यों के द्वारा प्रदर्शित भी कर दिया गया है। भारत सरकार की इस योजना के तहत लगभग 9 करोड से ज्यादा गरीब किसान पहले साल के 6000 रुपये की राशि प्राप्त भी कर चुके हैं। 2020 की पहली किस्त जल्द ही सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। कुल 6000 रुपये की राशि प्रत्येक गरीब किसान को हर साल केंद्र सरकार द्वारा पहुंचाई जा रही है। जो तीन किस्तों में प्रत्येक किसान के बैंक के खाते में पहुंचाकर उन्हें सीधे ही प्रदान की जाएगी।
क्या है रजिस्ट्रेशन स्थिति जानने का सही तरीका?
यदि किसान अपने रजिस्ट्रेशन और किस्त प्राप्ति की स्थिति के बारे में जानना चाहते हैं तो उनके पास दो माध्यम उपलब्ध हैं। जिसमें से पहला माध्यम योजना की आधिकारिक वेबसाइट (pakistan.gov.in) और इस योजना में जानकारी का दूसरा तरीका एंड्रॉयड फोन में चलाए जाने वाली एप्लीकेशन है। आइए इन दोनों ही तरीकों के बारे में विस्तार पूर्वक जान लेते हैं!
जाने पीएम किसान सम्मान निधि योजना लाभार्थी सूची 2020
यदि आप सरकार द्वारा आधिकारिक पोर्टल के जरिए किसान योजना लाभार्थी सूची 2020 में अपना नाम पता करना चाहते हैं तो इसकी पूरी प्रक्रिया आपको विस्तार पूर्वक हम यहां पर बताने जा रहे हैं:-
- सबसे पहले आपको लाभार्थी सूची में अपना नाम पता करने के लिए सरकार द्वारा जारी की गई आधिकारिक वेबसाइटgov.in पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट पर पहुंचते ही सबसे पहले आपको इसके मुख्य पृष्ठ पर “Farmers corner” पर जा कर क्लिक करना होगा इसके बाद आपको “Beneficiary List” के लिंक पर जाकर क्लिक करना होगा।
- इसके अलावा आप दिए हुए लिंक पर क्लिक करके सीधे ही सरकार द्वारा जारी की गई आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच सकते हैं।Http://www.pmkisan.gov.in
- Beneficiary List पर क्लिक करने के बाद आपको एक विभिन्न प्रकार की स्क्रीन नजर आएगी। जिसमें आपको अपना राज्य जिला उप जिला ब्लाक अथवा गांव के नाम का चयन दिए गए विकल्पों के अनुसार करना होगा। उसके बाद आपको हरे रंग का एक बटन नजर आएगा जिस पर Get report लिखा हुआ नजर आएगा जिस पर आप को क्लिक करना होगा।
- Get report पर क्लिक करते ही चयन किए हुए गांव व जिला से जुड़े सभी किसानों के नाम की पूरी लिस्ट आपके सामने खुलकर आ जाएगी।
- एक समय पर आपको 50 किसानों का नाम स्क्रीन पर दिखाई पड़ेगा जिसमें नीचे की ओर जाकर आप 1,2,3….पेज पर क्लिक करके आगे के नाम भी पढ़ सकते हैं।
क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना में लाभार्थियों की पहचान?
- इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा कुछ ऐसे ही छोटे और सीमांत किसानों को इस योजना का लाभार्थी चुना गया है जो छोटे परिवारों से ताल्लुक रखते हैं जिनमें पति पत्नी और नाबालिक बच्चे शामिल हो।
- सिर्फ ऐसे ही कुछ किसानों को इस योजना के तहत पंजीकृत किया गया है जिनके पास संबंधित राज्य संघ शासित प्रदेश के भूमि रिकॉर्ड के अनुसार सामूहिक रूप से खेती के लिए मात्र 2 हेक्टेयर या उससे कम भूमि उपलब्ध हो।
जाने क्या हैं बहिष्कृत श्रेणियां?
इस योजना के तहत कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें इस योजना में शामिल नहीं किया है उन्हें बहिष्कृत श्रेणी में रखा गया है जो निम्नलिखित है:-
- जिन किसानों के पास संस्थागत भूमि उपलब्ध है वह किसान इस योजना के अंतर्गत योग्य नहीं माने जाएंगे।
- यदि किसी किसान के परिवार में से कोई एक या उससे अधिक व्यक्ति डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट और आर्किटेक्ट जैसी श्रेणियों में आते हैं या उनके साथ पंजीकृत हैं और अभ्यास कर रहे हैं तो ऐसे लोग भी इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत नहीं माने जाएंगे।
- यदि किसान के परिवार का कोई सदस्य आयकर भरता है, सेवारत या सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों से संबंधित है, या फिर किसी प्रकार का मौजूदा या पूर्व सांसद विधायक या किसी मंत्री श्रेणी में आता है तो भी उन किसानों को योजना का लाभ प्राप्त नहीं होगा।
- यदि कोई किसान परिवार का कोई एक या उससे अधिक सदस्य किसी संस्थागत पद पर रह चुके हैं, या वर्तमान में किसी संस्थागत पद से जुड़े हुए हैं, या फिर वह मौजूद या पूर्व मंत्री रह चुके हैं, राज्य मंत्री, लोक सभा, राज्य सभा, विधान सभा, विधान परिषद के पूर्व या मौजूदा सदस्य रह चुके हैं, या फिर किसी नगर निगम के पूर्व या मौजूदा, जिला पंचायतों के मौजूदा या पूर्व चेयर पर्सन में सम्मिलित होते हैं तो उनको भी इस योजना के लाभ से दूर रखा जाएगा।
- किसी भी प्रकार के केंद्र और राज्य सरकारों में कार्यरत हूं या फिर सेवानिवृत्त कर्मचारियों में सम्मिलित किए जाते हैं तो उन्हें भी इस योजना का कोई लाभ नहीं मिलेगा।
- वे किसान जो भट्टे पर ली गई कृषि भूमि पर खेती करते हैं तो उन्हें भी इस योजना के लाभ से वंचित रखा जाएगा।
क्या पीएम किसान सम्मान निधि योजना किस्तों के लिए आधार कार्ड जरूरी है या नहीं?
इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार ने यह निर्धारित किया है कि छोटे और सीमांत किसानों से पहली किस्त के दौरान केवल उन्हीं लोगों से आधार कार्ड लिया जाएगा जिनके पास आधार कार्ड मौजूद है, और बाकी किसानों से उनकी पहचान के लिए एक पहचान पत्र लिया जाएगा। इसके विपरीत दूसरी और तीसरी किस्त प्राप्त करने के लिए किसानों को अपनी पहचान सत्यापित करना आवश्यक होगा जिसके लिए उन्हें अपनी आधार संख्या दिखाना अनिवार्य होगा।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana List 2020
इन सबके अलावा प्रधानमंत्री द्वारा जारी की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभ प्राप्त करने के लिए प्रत्येक आवेदक किसान के पास कुछ निम्नलिखित जरूरी दस्तावेज होने आवश्यक हैं:-
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों के पास आधार कार्ड के साथ खतौनी अर्थात राजस्व रिकॉर्ड जिससे यह पता चल सकेगा कि आप सच में एक किसान है। इसके अलावा खसरा खतौनी जिसमें किसान के पास मौजूद जमीन की पूरी जानकारी होती है, और उसमें साफ साफ यह बताया जाता है कि आप अपनी जमीन को किस तरह उपयोग कर रहे हैं कितनी जमीन आप खेती के लिए उपयोग करते हैं और कितनी जमीन आबादी के बीच आती है।
- दूसरा खतौनी जिससे यह ज्ञात होता है कि किसान के पास मौजूद जमीन किस व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है। यदि एक किसान की जमीन एक से अधिक नामों पर पंजीकृत है तो उसके लिए एक शेयर सर्टिफिकेट बनवाना आवश्यक होता है और उस सर्टिफिकेट पर तहसीलदार के हस्ताक्षर होने अनिवार्य हैं।
- साथ ही किसान को अपना बैंक अकाउंट नंबर भी इस योजना के तहत जमा कराना होता है जिसमें वह अपनी किस्त प्राप्त करना चाहते हैं।
Farmers’ get 5125 crore rupees under PM Kisan Samman Nidhi
पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हेल्पलाइन नंबर
किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसी भी सवाल का जवाब प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए टोल फ्री नंबर पर कॉल या ईमेल आईडी पर अपना मेल भेज कर पूछ सकते हैं।
टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर:- 155 261/ 1800 115 526
डायरेक्ट हेल्पलाइन नंबर:- 0120- 6025109
ईमेल आईडी:- [email protected]
