महिलाओं के जन
धन अकाउंट में ट्रान्सफर हुए 500 रुपए, जाने कब और कैसे निकाल सकते
है
महिलाओं के जन धन अकाउंट में ट्रान्सफर हुए 500 रुपए, जाने कब और कैसे निकाल सकते है, पैसे न आने पर कहाँ शिकायत करें, स्टेटस चेक - Jan Dhan Account Holder Women withdrawal 500 Rs, Date, How to
Complaint
आओ जाने कि पिछले कुछ समय से देश में कोरोना वायरस नामक महामारी का प्रकोप फैला हुआ है। इस कारण गरीब महिलाओ को सहायता के स्वरूप कुछ धन राशि उनके खाते में भेजने का केंद्र सरकार ने फैसला किया है। सरकार ने 3 अप्रैल से पहली किस्त 500 रुपए की उन लाभार्थी महिला धारकों के खातों में डालनी शुरू कर दी है। सभी लोगों से यह आग्रह किया गया है कि वो यह राशि अपनी आवश्यकता के अनुसार बाद में कभी भी निकाल सकते हैं। पैसे निकालने के लिए सरकार द्वारा एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा भी प्रदान की गई है।
Centre credits Rs 500 each to over 4.07 crore women Jan Dhan Accounts
Banks to deposit ₹500 in women Jan Dhan Accounts
क्या है पैसा स्थानांतरित करने की प्रक्रिया?
बैंको के संघ ने बयान में यह बताया कि सरकार द्वारा आयोजित की गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 1500 रुपये की कुल राशि को तीन किस्तों में महिलाओं के खातों में पहुंचाया जाएगा। योजना में निर्धारित निर्देशों के अनुसार इस रकम की पहली किस्त लाभार्थियों को व्यवस्थित तरीके से पहुंचाने के लिए बैंक ने अप्रैल महीने की किस्त के लिए समय सारणी बनायी है इस समय सारणी का पालन सभी बैंक करेंगे। धन राशि को पांच दिनों में डाला जाएगा ताकि बैंकों मैं एक साथ भीड़ नहीं हो। इस तरह से 3 अप्रैल से आरंभ होकर 9 अप्रैल तक सभी उन लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में 500 रुपए पहुंचा दिए जाएंगे।
Rs. 500 to be deposited into women Jan Dhan bank Account
जाने क्या है लाभार्थियों द्वारा पैसा निकालने का समय अथवा दिन?
- सरकार द्वारा निर्धारित समय सारणी के हिसाब से जिन महिलाओं के खाते की संख्या की आखरी संख्या जीरो या 1 है उन सभी महिलाओं को 3 अप्रैल के दिन पैसा उनके खाते में प्राप्त हो जाएगा।
- वहीं जिन खाते के अंत में संख्या 2 या 3 है उन खाताधारकों के खाते में 4 अप्रैल को राशि डाली जायेगी।
- जिन महिलाओं के खाते संख्या का अंतिम नंबर 4 या 5 है, उनके खातों में सरकार की इस योजना के तहत 7 अप्रैल को पैसा डाल दिया जाएगा।
- वहीं जिन खाताधारकों के खाते की संख्या के अंत में 6 या 7 है, उनके खाते में 8 अप्रैल को यह धन राशि डाल दी जाएगी।
- आखिरी किस्त के रूप में जिनका खाता नंबर 8 और 9 नंबर अंक से ख़तम होता वो वाले खाताधारकों के खाते में 9 अप्रैल को किश्त डाली जाएगी।
Coronavirus update: Women to get Rs 500 per month from PMJDY
क्या है लाभार्थियों द्वारा पैसा निर्धारित दिन के बाद निकालने की प्रक्रिया?
सरकार की इस योजना की पहली किस्त ट्रांसफर की प्रक्रिया 9 अप्रैल तक पूरी हो जाएगी जिसके बाद लाभार्थी महिलाएं जब चाहे अपनी जरूरत के हिसाब से बैंक से पैसा निकाल सकती हैं। महिलाओं को हिदायत दी गई है कि जल्दबाजी ना करें, ऐसे में आपको और आपकी बैंक शाखा को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए पैसा निकालने के लिए थोड़ा संयम रखें और उसके बाद ही अपने खाते से पैसे निकालने जाएं। लाभार्थियों की सुविधाओं के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए भी सरकार में यह प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की है। इसके बाद महिलाओं से भी यही गुजारिश की है कि वह अपनी जरूरत के अनुसार बैंक का एटीएम के जरिए भी अपना पैसा उपयोग के लिए जब चाहे तब निकाल सकते हैं।
PMJDY: Women Jan Dhan accounts to be credited with sum Rs. 500
हमारी सरकार ने यह भी निर्देश दिए हैं कि किसी भी बैंक के एटीएम से जाकर पैसा निकालने पर लाभार्थी को किसी अतिरिक्त शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। जनता की सुविधा के लिए ही सरकार ने यह कुछ नियम बनाए हैं यदि जनता ही उनका पालन ना करें तो ऐसे में वे अपने और देश के साथ असहयोग दर्शाते हैं। संयम और धैर्य से काम ले कर ही आप अपने काम और सरकार के रास्तों को सरल बना सकते हैं। घर में और केवल घर में ही रहें, करोना से बचें एवं देश बचाएं! जन हित में जारी !!!
