बिहार कोरोना
तत्काल सहायता योजना मोबाइल एप डाउनलोड इन्स्टाल 2020: Corona Tatkal Sahayata
Yojana App in Hindi, App Download, Registration- Rs. 1000 की वित्तीय सहायता
साथियो, देश में कोरोना की वजह से लॉक डाउन
चल रहा है, जिस कारण कई राज्यों के निवासी दूसरे राज्यों में फंस गए हैं ऐसे में उनके पास
कोई काम नहीं है और इसी कारण उनके पास जीवन व्यापन के साधन भी नहीं हैं, इस परेशानी का हल ढूंढते हुए बिहार
सरकार ने कोरोना तत्काल सहायता ऐप लॉन्च की है, जिसके सहायता से वह बिहार के
नागरिकों को दूसरे राज्यों में मदद पहुंचाएंगे, जिससे वे एक स्थान से दूसरे स्थान
नहीं जाएंगे और लॉक डाउन के नियमों का पालन कर सकेंगे, इस आर्टिकल में हम आपको कोरोना
तत्काल सहायता एप कैसे इंस्टॉल करें और किस तरह से इसमें रजिस्ट्रेशन करें के बारे
में विस्तार से जानकारी देंगे। देखिये यहाँ -
नाम
|
कोरोना तत्काल सहायता मोबाइल ऐप योजना
|
लाभार्थी
|
बिहार अप्रवासी मजदूर
|
लाभ
|
1 हजार की आर्थिक मदद
|
स्टेट
|
बिहार
|
पोर्टल
|
www.aapda.bih.nic.in
|
राशि
|
1 हजार रुपये
|
हेल्पलाइन ई मेल
|
|
मोब नंबर
|
8789410978, 7667426822, 9534547098, 8292825106, 8986294256,
8271226204
|
क्या है कोरोना तत्काल सहायता योजना?
यह बिहार
की आर्थिक सहयोग योजना है, इस योजना
के अंतर्गत 1000 रुपये उन
बिहारी लोगों को दिए जाएंगे जो कि दूसरे राज्य में जाकर पैसा कमा रहे थे और
कोरोनावायरस लॉक डाउन के कारण जिनके पास रोजगार नहीं है और वह अपने राज्य वापस
लौटना चाहते हैं, लॉक डाउन
के नियमानुसार वे अपने राज्य में वापस नहीं आ सकते इसीलिए उन्हें सरकार की तरफ से 1000 रुपये की
आर्थिक मदद की जा रही है
कोरोना तत्काल सहायता एप कैसे इंस्टॉल करें?
1.
आपको बिहार आपदा प्रबंधन की वेबसाइट पर जाकर एक लिंक मिलेगा।
2.
इस
साइट पर बिहार कोरोना तत्काल सहायता
मोबाइल ऍप एक लिंक दिया है, जिस पर क्लिक करके यूजर्स अपने
मोबाइल में इस ऐप को डाउनलोड कर इंस्टॉल कर सकते हैं।
बिहार कोरोना तत्काल सहायता मोबाइल ऍप में किस तरह होगा रजिस्ट्रेशन?
1.
इस
मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने के बाद मोबाइल ऐप द्वारा कुछ परमीशन मांगी जाएंगी, जिसे पूरा करने के बाद आपको एक
रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाई देगा जिसमें आपको अपने जिले का नाम, प्रखंड का नाम, ग्राम पंचायत का नाम डालना होगा।
2.
साथ
ही आपकी पर्सनल इंफॉर्मेशन जैसे आधार नंबर, पिता अथवा पति का नाम, लाभार्थी का नाम जो कि आधार
कार्ड में दिया हुआ है उसे डालना होगा, सारी जानकारी ठीक तरह से भरने के बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
कोरोना वायरस से बचाव व सही जानकारी के लिए सरकार ने जारी किए टोल फ्री नंबर, यहाँ पढ़ें -
क्या है पात्रता नियम, बिहार कोरोना तत्काल सहायता मोबाइल ऍप के अंतर्गत?
1.
यह
योजना बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई है इसलिए इस योजना का लाभ मुख्यतः बिहार के
उन निवासियों को प्राप्त होगा जो कि दूसरे राज्य में जाकर रोजगार प्राप्त कर रहे
हैं, और लोक डाउन
में फंस गए हैं।
2.
योजना
का लाभ लेने के लिए व्यक्ति के पास खुद का बैंक खाता होना जरूरी है।
3.
योजना
का पंजीयन पूरा करने के लिए आधार कार्ड एवं एक फोटो लगाना भी अनिवार्य है जो कि
आधार कार्ड से मिलता हो।
बिहार कोरोना तत्काल सहायता मोबाइल ऍप से संबंधित कुछ नियम इस प्रकार हैं -
1.
इस
योजना के अंतर्गत जो फोटो लगानी है, वह फोटो आधार कार्ड के डेटाबेस
से मैच होना बहुत जरूरी है। अगर यह मिलान सही होगा तभी आप को मान्य माना जाएगा।
2.
एक
आधार नंबर पर केवल एक ही रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा, एक से ज्यादा रजिस्ट्रेशन आप
नहीं कर सकते।
3.
मोबाइल
में ऐप इंस्टॉल डाउनलोड करने के बाद जब आप फॉर्म पूरी तरह से भरकर सबमिट कर देंगे। तब आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा
जिससे आपको तत्काल सहायता मोबाइल ऐप में डालकर सत्यापित करना होगा।
4.
इस सहायता के अंतर्गत मिलने वाली आर्थिक मदद
सीधे बैंक खाते में जमा करवाई जाएगी।
बिहार राज्य ने जो यह कदम उठाया
है, वह बहुत ही सराहनीय है, लोगों को लोक डाउन के नियमों का सही तरह से पालन
करने के लिए अन्य राज्यों को भी इस तरह के प्रावधान लाने चाहिए इससे कई तादाद में
लोगों को वहीं रोका जा सकेगा और वे जहां हैं वहीं रहेंगे। घर में रहें, और केवल घर में ही रहें, अति आवश्यक होने पर ही मास्क लगा कर बाहर
जाएँ, लोक डाउन का ईमानदारी से पालन करें, अपने परिवार सहित देश को सुरक्षित करें, जन हित में जारी।
बिहार सरकार- आपदा प्रबंधन विभाग
मुख्यमंत्री राहत कोष, बिहार से आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार पटना के माध्यम से मुख्यमंत्री विशेष सहायता अन्तर्गत
बिहार से बाहर फसे लोगो को सहायता राशि रु.1000/ - दी जाएगी, इसे प्राप्त करने हेतू नीचे दिए गए लिंक से मोबाइल ऍप
कोरोना सहायता बिहार (Bihar Corona Sahayata) डाउनलोड करे
तथा अपने बारे में सूचना अंकित करें|
सहायता केंद्र
मोबाइल ऍप कोरोना सहायता बिहार से
सम्बंधित किसी भी तकनीकी सहायता के लिए कृपया http://aapda.bih.nic.in/, E-Mail: -
[email protected] तथा, कृष्णा-8789410978(M), अभिनव-7667426822(M), राज-9534547098(M), आदर्श-8292825106(M), इंद्रजीत-8986294256(M),शुभम-8271226204(M) पर संपर्क करें।
अन्य किसी जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट http://disastermgmt.bih.nic.in/ पर संपर्क करें |
