Tips for removing Holi colors without harming skin: Learn effective methods to remove Holi colors from your face safely and gently. Expert tips and tricks for clean and healthy skin post-celebration.
How to
Remove Holi Color from Clothes? चेहरे
से होली के रंग कैसे हटाएं?
कैसे छुड़ाएं चेहरे से होली के रंग? How to Remove Holi Colors from Face and save yourself?
Key Topics
·
How to remove Holi colors from
face naturally
·
Best ways to wash off Holi
colors from skin
·
Gentle methods to clean face
after Holi festival
·
Effective home remedies to get
rid of Holi colors
कैसे छुड़ाएं चेहरे से होली के रंग और होली के रंग से बचाव
हमारे देश के हर राज्य में
अनेकों प्रकार से होली मनाई जाती है, कई जगहों पर लोग
विभिन्न रंगों से होली खेलते हैं, तो कई जगहों पर फूलों
से, इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश में तो लठ मार होली भी
खेली जाती है, मगर ज्यादातर लोग रंगों से होली खेलना
पसंद करते हैं, वहीं होली खेलने में इस्तेमाल होने वाले
रंग काफी नुकसानदेह होते हैं, मगर होली खेलने में लोग
इतने मगन हो जाते हैं कि वो इन रंगों से अपनी त्वचा की रक्षा करना भूल जाते हैं, वहीं होली खेलते समय अगर थोड़ी सावधानी बरती जाए तो आप इन रंगों से होने
वाले नुकसानों से बच सकते हैं और शरीर एवं बालों से इन रंगों को आसानी से निकाल
सकते हैं, तथा स्वास्थय को ठीक रख असक्ते हैं। हम यहाँ पर आपके लिए कुछ आवश्यक उपाय बता रहे हैं -
1- होली खेलने से पहले क्या करें-
होली खेलने से पहले आप अपने चेहरे पर वैसलीन, क्रीम या फिर कोई भी तेल अच्छे से लगा लें, ऐसा करने से होली के रंग आपकी त्वचा पर नहीं
चढ़ेंगे और आप आसानी से इन रंगों से निजात पा लेंगे, वहीं अगर फिर भी आपकी त्वचा पर ये रंग चढ़
जाते हैं, तो आप नीचे बताए गए घरेलू नुस्खों की मदद से इन्हें साफ कर
सकते हैं।
अपने चेहरे
से होली के रंगों को निकालने के लिए बार-बार अपने चेहरे को ना धोएं, क्योंकि ऐसा करने से आपका चेहरा एकदम सूख
जाएगा और चेहरे की त्वचा को भी काफी नुकसान पहुंचेगा, इसलिए अपने चेहरे को बार-बार धोने से बचें, वहीं घर की रसोई में मौजूद सामान का इस्तेमाल
करके, कोई भी आसानी से होली के रंगों से छुटकारा पा सकता हैं, इतना ही नहीं नीचे बताए गए फेस पैकों की मदद
से त्वचा को रंगों से जो नुकसान होता है, वो भी ठीक हो जाता है।
I. शहद का फेस पैक: शहद का फेस
पैक तैयार करने के लिए आपको शहद में नींबू का रस मिलाना होगा, फिर इन दोनों चीजों से तैयार हुए पेस्ट को
अपने चेहरे पर अच्छे से लगा लें, 10 मिनट के बाद इसे फिर हल्के गर्म पानी से साफ कर
लें।
II. केले का फेस पैक (Banana
Face Pack): केले के फेस पैक की मदद से आपकी त्वचा से रंग
आसानी से साफ जाएगा और आपके चेहरे पर निखार भी आ जाएगा, आपको बस केले को अच्छे से मैश कर, उसमें आधा चम्मच नींबू का रस मिलाना होगा, उसके बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें और
फेस पर ये पैक लगा लें, इस पैक को 15 मिनट तक चेहरे पर लगे रहने दें, जब ये सूख जाए तो अपने चेहरे को गिला कर लें
और कुछ देर तक इसे चेहरे पर अच्छे से रगड़ें (स्क्रब करें) और फिर इसे साफ कर दें।
III. बेसन फेस पैक (Besan
Face Pack): बेसन फेस पैक चेहरे के लिए सबसे अच्छा फेस पैक
है, इस फेस पैक की मदद से आपको ना केवल चेहरे में लगे होली के
रंगों से राहत मिलेगी, बल्कि इस फेस पैक की मदद से आपके चेहरे में नमी भी बनी
रहेगी, आपको बस एक चम्मच बेसन में एक चम्मच दही मिलाना होगा, फिर इस फेस पैक को अपने चेहरे पर अच्छे से लगा
लें, वहीं जब आपको लगे की ये सूख गया है तो इसे साफ कर लें, वहीं अगर आपके पास दही नहीं है तो, आप बेसन में नींबू का रस या दूध भी डालकर फेस पैक बना सकते
हैं, लेकिन ये याद रहे कि कभी-भी बेसन में पानी मिलाकर फेस पैक
ना बनाएं।
IV. मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक (Multani Mitti Face Pack): रंगों की वजह से अगर आपके चेहरे पर किसी तरह के
दाने हो गए हैं, तो आप मुल्तानी मिट्टी के फेस पैक की मदद से इन दानों से
निजात पा सकते हैं, आपको बस मुल्तानी मिट्टी में कुछ बूंदे गुलाब जल की और
थोड़ा सा पानी मिलाना होगा, फिर इस पेस्ट या पैक को 10 मिनट तक लगाए रखें और इसके सूख जाने के बाद इसे
पानी की मदद से साफ कर लें, इस फेस पैक की मदद से आपके चेहरे को ठंडक मिलेगी और आपके
चेहरे को रंगों से जो नुकसान पहुंचा होगा वो भी कम हो जाएगा।
V. जौ से करें स्क्रब: जौ में आप
दूध या फिर दही मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें, इस पेस्ट को अच्छे से चेहरे और गर्दन पर लगा
लें, वहीं जब ये पेस्ट सूख जाए तो हल्के गुनगुने पानी से इसे धो
लें, इस फेस पैक की मदद से चेहरे से होली के रंग भी उतर जाएगा
और त्वचा में मौजूद गंदगी भी निकल जाएगी।
VI. दाल का फेस पैक: किसी भी
दाल को पीसकर आप उसे एक स्क्रब की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं, बस आपकों एक रात पहले दाल को भिगोना होगा और
अगले दिन उसमें दूध मिलाकर उसका पेस्ट तैयार कर लें, इस पैक को कुछ देर तक लगाए रखें और फिर इसे
साफ कर दें।

3- ध्यान रखने वाली अन्य बातें–
A. साबुन का इस्तेमाल ना करें (Do not
use Soap for Holi Color Removal): चेहरे की त्वचा काफी पतली होती है इसलिए चेहरे
से रंग साफ करते समय चेहरे को रगड़े नहीं, वहीं हो सके तो चेहरे से रंग उतारने के लिए
साबुन की जगह घर पर बनें फेस पैक का ही इस्तेमाल करें।

B. बालों को कैसे रखें सुरक्षित (How To Remove Holi Color From Hairs): सरसों, नारियल या ऑलिव ऑयल की मदद से अपने बालों की
रक्षा होली के रंगों से की जा सकती है, बालों पर तेल लगे होने के चलते रंग आपके बालों
की जड़ों तक नहीं पहुंच पाएगा।

C. आंखों को रखें सुरक्षित (How to safe Eyes in Holi): होली खेलते
वक्त आंखों में अक्सर रंग चले जाते हैं, जिसके चलते आंखों में जलन और खुजली होने लगती
है, इसलिए आप जब भी होली खेलने जाए तो चश्मा या सनग्लास जरूर
पहन लें, ताकि रंग आपकी आंखों तक ना पहुंच पाए, वहीं अगर आपकी आंखों में फिर भी रंग चला जाता
है, तो ठंड पानी से अपनी आंखों को अच्छे से घो लें।
D.
नाखूनों को कैसे रखें सुरक्षित (How To Remove Holi Color From Nails): अक्सर होली खेलने समय आपके नाखूनों पर भी रंग लग जाता है, जिसको निकालना काफी मुश्किल हो जाता है, इसलिए
होली खेलने से पहले अपने नाखुनों पर आप कई क्रीम या तेल लगा लें, ऐसा करने से रंग आपके नाखुनों पर नहीं चढ़
पाएगा, वहीं अगर आपके नाखूनों पर फिर भी रंग चढ़ जाता है तो आप
नीबू की मदद से इस छुटा सकते हैं।

4- हाथ और पैरों को कैसे रखें सुरक्षित (How to keep safe hands and Foots in Holi)
होली के रंगों को बनाने के लिए कई तरह के
रासायनिक (कैमिकल) का इस्तेमाल किया जाता है, ये रासायनिक त्वचा के लिए हानिकारक होते हैं, इसलिए होली खेलने के बाद अपने शरीर पर अच्छे
से लोशन मल लें, ताकि आपकी त्वचा में नमी बनी रहे, वहीं होली में शामिल होने से पहले हाथों और
पैरों को रंगों से सुरक्षित रखने के लिए अपने सारे शरीर पर तेल या फिर किसी क्रीम
को अच्छे से मल लें, ताकि रंग आपकी त्वचा के ऊपर ही रहें।
Enjoy Holi Color
Click
here for Life Changing Fashion Tips for you.















